अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़ा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुंबई में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे बढ़कर 95.35 पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी प्रवाह और रिजर्व बैंक के समर्थन से रुपये में मजबूती आई। हालाँकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूती ने इसकी तेजी पर प्रभाव डाला। आपसी तनाव से भी बाजार में चिंता बढ़ी।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़ा

मुंबई। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 15 पैसे बढ़कर 95.35 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी प्रवाह और रिजर्व बैंक के समर्थन से रुपये में मजबूती आई। हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर लगाम लगा, जबकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने बाजार को चिंता में डाल दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.40 पर खुला और कारोबार के दौरान 95.25-95.46 के दायरे में रहा। अंत में यह पिछले बंद भाव से 15 पैसे बढ़कर 95.35 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़ा