रुपया 28 पैसे की बढ़त के दो माह के उच्च स्तर पर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मुंबई। रुपये की कीमत मंगलवार को 28 पैसे बढ़कर 94.94 पर पहुंच गई। घरेलू अर्थव्यवस्था में मजबूती, राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण और विदेशी निवेश से जुड़े प्रवाह ने इसे दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंचाया है। भारतीय रिजर्व बैंक का हस्तक्षेप भी इसे सहारा दे रहा है।

मुंबई। रुपया मंगलवार को 28 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.94 (अस्थायी) पर रहा। घरेलू अर्थव्यवस्था में मजबूत वृद्धि, राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण और पोर्टफोलियो निवेश से जुड़े प्रवाह के बीच यह दो महीने के उच्च स्तर पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, हाल में एमएससीआई से जुड़े निवेश प्रवाह से रुपये को अस्थायी सहारा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी संभवत: घरेलू मुद्रा को समर्थन देने के लिए बाजार में हस्तक्षेप किया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.06 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 94.79 से 95.10 के दायरे में रहा।
अंत में यह 94.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 28 पैसे की बढ़त है।


