रुपया 38 पैसे लुढ़ककर 95.92 प्रति डॉलर पर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मुंबई में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे गिरकर 95.92 पर पहुंच गया है। पश्चिम एशिया में संघर्ष और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से घरेलू मुद्रा पर दबाव पड़ा है। तेल आयातकों की डॉलर मांग और घरेलू बाजार की कमजोरी ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है।

मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे लुढ़ककर 95.92 (अस्थायी) पर रहा। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और ब्रेंट कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि तेल आयातकों की ओर से डॉलर की बढ़ती मांग ने भारत के बाहरी संतुलन और मुद्रास्फीति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा घरेलू बाजारों में कमजोरी, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और वैश्विक बॉण्ड पर प्रतिफल बढ़ने की वजह से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।


