रुपया तीन पैसे टूटकर 95.74 प्रति डॉलर पर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मुंबई में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू बाजार की कमजोरी के बीच रुपया तीन पैसे गिरकर 95.74 पर आ गया। डॉलर-रुपये की जोड़ी सीमित दायरे में कारोबार करती रही। बढ़ती Brent कच्चे तेल की कीमतें और आयातकों की डॉलर की मांग ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 98.98 पर पहुंचा।

मुंबई। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू बाजारों में कमजोरी के बीच रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर सोमवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.74 (अस्थायी) पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर-रुपये की जोड़ी सीमित दायरे में कारोबार करती रही। ब्रेंट कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, आयातकों की ओर से डॉलर की निरंतर मांग और ईरान को निशाना बनाने वाले अमेरिका के नए प्रतिबंधों को लेकर सतर्क रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 98.98 पर रहा।


