गांधी जयंती पर टी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ 'रन फॉर डीएवी' कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

महात्मा गांधी की जयंती पर टी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल, बहरागोड़ा में 'रन फॉर डीएवी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का संदेश फैलाने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लेकर स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

गांधी जयंती पर टी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ 'रन फॉर डीएवी' कार्यक्रम
गांधी जयंती पर टी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ 'रन फॉर डीएवी' कार्यक्रम

बहरागोड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर टी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल, बहरागोड़ा में 'रन फॉर डीएवी' कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य मुकेश कुमार, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा कुछ विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर महात्मा गांधी के आदर्शों एवं स्वच्छता संबंधी विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य मुकेश कुमार ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवन के संदेश को दैनिक जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगांधी जयंती पर टी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ 'रन फॉर डीएवी' कार्यक्रम