पूर्व मंत्री राजकुमार यादव ने सपाइयों से की मुलाकात
हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
मीरापुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राजकुमार यादव ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। इस बैठक में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। सपा नेता विकास गोयल के प्रतिष्ठान पर हुए इस कार्यक्रम में कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

मीरापुर। समाजवादी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार यादव ने शुक्रवार को मीरापुर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती तथा चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व मंत्री राजकुमार यादव सपा नेता विकास गोयल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। शिवान सैनी के साथ मीरापुर पहुंचे पूर्व मंत्री का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता सुशील शर्मा, लाला ब्रजभूषण अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, सरफराज कुरैशी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


