सात उपनिरीक्षक और एक सहायक उपनिरीक्षक का तबादला
रुद्रपुर के एसएसपी अजय गणपति ने सात उपनिरीक्षकों और सहायक उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। उपनिरीक्षक महेश कांडपाल को कोतवाली रुद्रपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय बनाया गया। अन्य अधिकारियों के स्थानांतरण में विभिन्न कोतवालियों में नई तैनाती दी गई है। सभी को जल्द कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने सात उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक के तबादले किए हैं। उपनिरीक्षक महेश कांडपाल को कोतवाली ट्रांजिट कैंप से कोतवाली रुद्रपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा को कोतवाली गदरपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक ट्रांजिट कैंप बनाया गया है। उपनिरीक्षक किशोर पंत को कोतवाली खटीमा से प्रभारी चौकी मझौला बनाया गया है। मझौला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश राय को कोतवाली खटीमा भेजा गया है। उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह रिंगवाल को कोतवाली सितारगंज से कोतवाली गदरपुर, महिला उपनिरीक्षक संतोषी को थाना झनकईया से कोतवाली खटीमा भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक विनीता मेहर को कोतवाली रुद्रपुर से महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर में संबद्ध किया गया है।
सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।


