कृष्णा मारुति लिमिटेड में आरआईटी के 35 छात्रों का चयन

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

आरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रुद्रपुर में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया गया। कृष्णा मारुति लिमिटेड की टीम ने 45 छात्रों का चयन किया, जिसमें 35 छात्रों को Written परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर भर्ती किया गया। संस्थान के अधिकारियों ने छात्रों को बधाई दी।

कृष्णा मारुति लिमिटेड में आरआईटी के 35 छात्रों का चयन

रुद्रपुर, संवाददाता। आरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रुद्रपुर में मैकेनिकल (ऑटोमोबाइल/प्रोडक्शन) एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत कृष्णा मारुति लिमिटेड की टीम ने संस्थान का दौरा किया। कंपनी के एचआर अभिषेक जौहरी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया। प्लेसमेंट अभियान में कुल 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कंपनी की टीम ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर 35 छात्र-छात्राओं का चयन किया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन अतुल बंसल, प्रेसिडेंट नैन्सी बंसल, प्रधानाचार्य ए.एन. वर्मा सहित सभी विभागाध्यक्षों ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। प्रधानाचार्य एएन वर्मा ने कहा कि संस्थान अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए लगातार कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, ताकि उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

कार्यक्रम में इंजीनियरिंग हेड सचिन कुमार, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग से मोनिका पयाल और उनकी टीम सहित संस्थान के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।