अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करें विद्यार्थी : सूर्यप्रकाश
रुद्रपुर के रामजी सहाय पीजी कॉलेज में 2026-27 सत्र के नव प्रवेशित छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशेष अतिथियों ने छात्रों को अनुशासन, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर संबोधित किया।

रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामजी सहाय पीजी कॉलेज के सुमित्रा सभगार में शुक्रवार को नवीन सत्र 2026-27 के नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करें। गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनके निर्देशों का पालन करने वाले विद्यार्थी अपने जीवन में निश्चित रूप से सफलता हासिल करते हैं। इससे पहले उन्होंने कालेज के संस्थापक बाबू रामजी सहाय, स्व.वद्री प्रसाद जायसवाल व स्व.राजबहादुर लाल के चित्र पर माल्यार्पण किया। समारोह को विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव व उप प्रबन्धक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित किया।
धीरज कुमार ने स्वयं एवं डिजीलॉकर से डिजिटल जुड़ाव, डॉ.नरेन्द्र कुमार शर्मा ने परीक्षा प्रणाली पर, डॉ.विमल कुमार ने छात्रवृत्ति, डॉ.देवेन्द्र चौहान ने एनएसएस, डॉ.सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने रोवर एवं रेंजर्स तथा वृजेश कुमार ने खेलकूद से संबंधित जानकारी नए छात्र और छात्राओं को दिया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.वृजेश कुमार पाण्डेय व संचालन डॉ.मनीष कुमार ने किया।


