कैलाश-मानसरोवर की मुक्ति के लिए किया रुद्राभिषेक
भारत तिब्बत समन्वय संघ ने महमूरगंज स्थित श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं विशेष प्रार्थना का आयोजन किया। प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने संगठन की सराहना की। प्रार्थना का उद्देश्य कैलाश-मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने और नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वालों की आत्मशांति के लिए था।

वाराणसी, संवाददाता। भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएस) काशी प्रांत की ओर से रविवार को महमूरगंज स्थित श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया।
प्रार्थना का उद्देश्य
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर शामिल हुए। रुद्राभिषेक के दौरान भगवान भोलेनाथ से कैलाश-मानसरोवर को चीन के नियंत्रण से मुक्त कराने, तिब्बत की स्वतंत्रता तथा अखंड भारत के पुनर्निर्माण के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही नेपाल में हुई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति के लिए भी भगवान शिव से प्रार्थना की गई।
संगठन की सराहना
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भारत तिब्बत समन्वय संघ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। कैलाश-मानसरोवर की मुक्ति के विषय पर अब तक किसी संगठन ने इस तरह ध्यान नहीं दिया।
गंभीर मुद्दे उठाए गए
भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री राजीव झा ने कहा कि तिब्बत में चीन द्वारा किए जा रहे कथित प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय हस्तक्षेपों का प्रभाव पूरे हिमालयी क्षेत्र पर पड़ रहा है। उन्होंने नेपाल में हुई त्रासदी के कारणों की गंभीरता से जांच किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चल्ला सुब्बाराव, डॉ.नागेंद्र द्विवेदी, सतीशचंद्र मिश्रा, अशोक सिंह, शिवचरण अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, धीरेंद्र शर्मा, मोहन माहेश्वरी एवं वीणा पांडेय भी उपस्थित रहीं।


