रुड़की में मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने 12 सूत्री मांगों पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
हिन्दुस्तान, देहरादून
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने 12 सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। सिंचाई, लोक निर्माण और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की और उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने वेतनमान वृद्धि और पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
रुड़की में मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने 12 सूत्री मांगों पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
रुड़की। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने 12 सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। सिंचाई, लोक निर्माण और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर नाराजगी जताई। अध्यक्ष सईद अहमद ने मिनिस्टीरियल संवर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कनिष्ठ सहायक का वेतनमान बढ़ाने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई।


