रुचि रानी बनी डिप्टी कलेक्टर, खुद से पढ़ाई कर पायी सफलता

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

रुचि रानी ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 260वीं रैंक लाकर डिप्टी कलेक्टर बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने यह सफलता तीसरे प्रयास में हासिल की, बिना किसी कोचिंग के। रुचि ने स्वयं अध्ययन करके, यूट्यूब व सोशल मीडिया से जानकारी लेकर और ऑडियो-वीडियो तैयार करके मुख्य परीक्षा की तैयारी की।

रुचि रानी बनी डिप्टी कलेक्टर, खुद से पढ़ाई कर पायी सफलता

रुचि रानी बनी डिप्टी कलेक्टर, खुद से पढ़ाई कर पायी सफलता फोटो: रुचि: बीपीएससी में चयनित रुचि रानी। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 260वीं रैंक लाकर रुचि रानी डिप्टी कलेक्टर बन गयी हैं। रुचि रानी वर्तमान में जिला पंचायत संसधान केंद्र में प्रखंड प्रोजेक्ट मैनेजर की पद पर सेवारत हैं। तीसरे प्रयास में सफलता मिली है। किसी तरह की कोचिंग का सहारा नहीं लिया। खुद से पढ़ाई की। यू-ट्यूब व सोशल मीडिया, एआई से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए लिखने का निरंतर प्रयास करना होगा। प्रश्नों का सटीक जवाब लिखना होगा।

इंटरव्यू के पहले प्रश्न और उतर का स्वयं का ऑडियो-वीडियो तैयार कर त्रुटियों को सुधारना होता है। शीशे के सामने खड़े होकर भी खुद के उत्तर देने के तरीके व पर्सनैलिटी का अवलोकन करना होगा। रुचि बख्तियारपुर की रहने वाली हैं। उनकी ससुराल सरमेरा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।