तीन माह में 137 ओवरलोडिंग वाहनों का काटा चालान

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

ज्ञानपुर में आरटीओ और खनन विभाग ने ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। तीन महीनों में 137 वाहनों का चालान किया गया है और लाखों रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। चेकिंग से ओवरलोड ट्रकों की संख्या में कमी आई है। इन वाहनों को काली सूची में डालकर कार्रवाई की जाएगी।

तीन माह में 137 ओवरलोडिंग वाहनों का काटा चालान

ज्ञानपुर, संवाददाता। सड़कों पर रफ्तार भर रहे ओवरलोडिंग बड़े वाहनों के खिलाफ आरटीओ और खनन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। तीन माह में कुल 137 ओवरलोडिंग वाहनों का चालान किया जा चुका है। इन वाहनों से लाखों रुपया जुर्माना वसूला जाएगा। विभागीय सक्रियता से वाहन स्वामियों की बेचैनी बढ़ गई है। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि विभागीय स्तर से चल रहे अभियान के तहत तीन माह में 137 वाहनो ंका चालान किया गया है। लाखों रुपये जुर्माना वसूली की कार्रवाई होगी। विभागीय टीम औराई चौराहा, धौरहरा मोड़ व भदोही रजपुरा समेत चयनित स्थानों पर चेकिंग की है।

सड़क पर ओवरलोडिंग चलने वाले बड़े वाहन जैसे ट्रक, डंफर व ट्रेलर को पकड़कर वाहन स्वामी व चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो वाहन पकड़े जा रहे हैं उसे काली सूची में शामिल कर दिया जा रहा है जाकि बिना जुर्माना भरे उसका फिटनेस आदि का कोई काम नहीं होगा। क्षमता से अधिक भार लादकर चल रहे वाहनों से सड़क समय के पूर्व ही क्षतिग्रस्त हो जा रहा है। चेकिंग का ऐसा असर पड़ा है है कि भदोही-जौनपुर मार्ग पर वाहनों की संख्या काफी कम हो गई है। अब बड़े वाहन रास्ता बदलकर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन माह में 137 ओवरलोडिंग वाहनों का काटा चालान