नगर पालिका ने सूचना देने को मांगा साढ़े चार लाख

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया नगर पालिका ने एक आरटीआई कार्यकर्ता से सूचना देने के लिए 4.5 लाख रुपये शुल्क मांगे हैं। यह शुल्क निर्माण से संबंधित 7 साल की जानकारी के लिए है। आरटीआई कार्यकर्ता ने 2018-19 से 2024-25 तक की जानकारी मांगी थी। नगर पालिका ने जानकारी देने में 6 महीने और 5 कर्मचारियों की आवश्यकता बताई।

नगर पालिका ने सूचना देने को मांगा साढ़े चार लाख

देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका ने एक आरटीआई कार्यकर्ता को सूचना देने को साढ़े चार लाख रूपया शुल्क मांगा है। इसमें सूचना संकलित करने वाले कर्मचारियों का वेतन भी शामिल है। आरटीआई कार्यकर्ता ने निर्माण से संबंधित 7 साल की सूचना मांगी है। नगर पालिका ने कहा है कि सूचना संकलन में 6 माह का समय और पांच कर्मचारी लगेंगे। सूचना के लिए कर्मचारियों के वेतन व अन्य खर्च का चार लाख रूपया जमा करने को कहा है। शहर के अमेठी रोड निवासी आरटीआई कार्यकर्ता निर्मल कुमार त्रिपाठी ने वर्ष 2024 को नगर पालिका परिषद देवरिया से 14 आवेदनों के माध्यम से 142 विन्दु की सूचना मांगी।

इसमें 106 बिन्दु की सूचना निर्माण से संबंधित शामिल रहा। निर्मल त्रिपाठी ने वर्ष-2018-19 से 2024-25 तक की सूचना उपलब्ध कराने की मांग की। नगर पालिका द्वारा सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर निर्मल ने राज्य सूचना आयोग में शिकायत की। सूचना आयोग में इस मामले की 14 जुलाई को सुनवाई की तिथि निर्धारित होने पर 13 जुलाई-26 को नगर पालिका के सहायक अभियंता ने निर्मल त्रिपाठी को पत्र भेजकर सूचना के लिए 4.50 लाख रूपये जमा करने को कहा है। इसमें कहा है कि सूचना काफी वृहद है और इसे संकलित करने को पांच कुशल कर्मियों की टीम बनानी होगी और सूचना संकलन में छह महीने का समय लगेगा। कर्मचारियों के वेतन व्यय एवं सूचना संकलन से संबंधित अन्य कार्य को 4 लाख 50 हजार रूपया आवेदक से जमा करने को कहा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।