‘समाज को सोई शक्ति का स्मरण कराना संघ का उद्देश्य’
आरएसएस ने प्रयाग के शिवाजी नगर और रज्जू भैया नगर में प्रबुद्ध जन संवाद गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता सुबंधु ने संघ की भूमिका को समाज की शक्ति को जागरूक करना बताया। डॉ. प्रमोद पांडेय ने सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रयाग दक्षिण भाग के शिवाजी नगर और रज्जू भैया नगर की ओर से रविवार को प्रबुद्ध जन संवाद गोष्ठी हुई। जंक्शन के सामने एक होटल में शिवाजी नगर की गोष्ठी में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक सुबंधु ने कहा कि आरएसएस केवल एक माध्यम (निमित्त) है। जिस प्रकार जामवंत ने बजरंगबली को उनकी शक्ति याद दिलाई थी, उसी प्रकार संघ भी समाज को उसकी सोई हुई शक्ति का स्मरण कराता है। अध्यक्षता सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अनिल केसरवानी 'अन्नू भैया' ने की। रज्जू भैया नगर की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर राजरूपपुर में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता संपर्क प्रमुख डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि समाज में आपसी भेदभाव को मिटाकर सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक अनुशासन को बढ़ावा देना है।
अध्यक्षता रवि प्रकाश और राजकुमार ने की। कार्यक्रमों में वीरेन्द्र, सामाजिक सद्भाव प्रमुख मोहनजी टंडन, डॉ. सुशील सिन्हा, राजकुमार, भूपेंद्र, अमित मिश्रा, चंद्रभूषण, हेमंत राय, मनीष, सुनील आदि मौजूद रहे।


