युवाओं को राष्ट्रसेवा और अनुशासन का दिया संदेश
बिलारी में लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम हुआ। प्रवासी अधिकारी पवन जैन ने संघ की स्थापना और उद्देश्यों के बारे में बताया, साथ ही युवाओं की शक्ति पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्वयंसेवकों और विभिन्न प्रमुख व्यक्तियों की मौजूदगी में अनुशासन और संगठन पर चर्चा हुई।

बिलारी। नगर के लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन संगठन और राष्ट्रभाव के साथ सहभागिता की। मुख्य अतिथि प्रवासी अधिकारी पवन जैन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में जानकारी दी। प्रवासी अधिकारी पवन जैन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने समाज को संगठित करने तथा राष्ट्रीय भाव से जोड़ने के उद्देश्य से की थी। उनका जीवन राष्ट्रीय सेवा, अनुशासन, संगठन व समर्पण की प्रेरणा देता है। युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
इस मौके पर पत्रकार व अधिवक्ता आदि भी मौजूद रहे। नगर कार्यकारिणी से संघ चालक राकेश, नगर कार्यवाह प्रांजल, नगर सह कार्यवाहक सुबोध, नगर प्रचार प्रमुख विवेक, संपर्क प्रमुख चंदन डुडेजा, व्यवस्था प्रमुख सिद्धार्थ, बौद्धिक प्रमुख विवेक आदि सहित अनेकों स्वयंसेवक मौजूद रहे।इस खबर में मुख्य बात के आधार हैडिंग दोफोटो सहित


