दिल्ली-हैदराबाद में आरएसएस प्रमुख महिलाओं से करेंगे संवाद

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत इस महीने दिल्ली और हैदराबाद में 'युगानुकूल मातृत्व' विषय पर महिलाओं से बातचीत करेंगे। इन चर्चाओं का उद्देश्य कार्य-जीवन संतुलन, मातृत्व जिम्मेदारियां और तकनीकी प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करना है। ये बैठकें वीएमएस के अगले पांच वर्षों के रोडमैप को आकार देंगी।

दिल्ली-हैदराबाद में आरएसएस प्रमुख महिलाओं से करेंगे संवाद

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में दिल्ली और हैदराबाद में विश्वमंगल्य सभा (वीएमएस) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं से बातचीत करेंगे। ये बातचीत ‘युगानुकूल मातृत्व’ (आज के दौर में मातृत्व) विषय पर केंद्रित होगी। आयोजकों के अनुसार, मुख्य चर्चा महिलाओं के सामने आने वाले अहम मुद्दों पर होगी, जिनमें कार्य और निजी जीवन के बीच संतुलन, मातृत्व की जिम्मेदारियां और तकनीकी तरक्की का बढ़ता असर शामिल है। उन्होंने कहा कि इन सत्रों के दौरान होने वाली चर्चाएं अगले पांच वर्षों के लिए वीएमएस के रोडमैप को आकार देंगी। इसके तहत उत्तर भारत की बैठक 23-24 जुलाई को दिल्ली में और दक्षिण भारत की बैठक 25-26 जुलाई को हैदराबाद में होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।