युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी- राघवेंद्र
चित्र परिचय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन शोहरतगढ़ कस्बे के शिवपति पीजी कॉलेज व इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान संवाद।

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शोहरतगढ़ कस्बे के शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय व शिवपति इंटर कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर वक्ता जिला प्रचारक राघवेन्द्र ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की युवा शक्ति देश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार का दायित्व नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर युवाओं की सक्रिय सहभागिता से ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और देश के गौरवशाली इतिहास को समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अनुशासन, सेवा, समरसता और राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। संघ के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और संपर्क को और अधिक व्यापक बनाने पर भी जोर दिया। युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने राष्ट्र और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार और जिज्ञासाएं साझा कीं। मुख्य वक्ता ने युवाओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया इस दौरान प्रांत बौद्धिक प्रमुख अरविन्द सिंह, नगर प्रचारक शिवाकांत, खंड कार्यवाह पंकज, नगर कार्यवाह अखिलेश, युवा कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहें।


