आरएसएस के 101 वर्ष पूरे होने पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निचलौल ब्लॉक के ग्राम बैठवलिया में सरस्वती ज्ञान मंदिर पर 101वीं वर्षगांठ मनाते हुए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य वक्ता रमेश ने संघ के इतिहास और कार्यों की जानकारी दी। प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र पाल ने संघ की गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान की बात की।

निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को निचलौल ब्लॉक के ग्राम बैठवलिया स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आरएसएस के 101 वर्ष पूर्व होने पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।मुख्य वक्ता संघ के गोरक्ष प्रांत प्रचारक रमेश ने लोगों को संघ के इतिहास और कार्यों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में हुई थी और अब इसने अपने 101 वर्ष पूरे कर लिए हैं। संघ को विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन माना जा रहा है। प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह ने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें, उन्होंने संघ की गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी।उन्होंने
बताया कि पूरे भारत के 924 जिलों में से लगभग 99% जिलों में संघ की शाखाएं संचालित हो रही है। समाज में स्थाई इस मौके पर डॉक्टर रतनलाल श्रीवास्तव, श्याम बिहारी साहनी, राम अवध कनौजिया, उमाशंकर पाल, दुष्यंत सिंह, सचिंद्र सिंह, अरविंद चौधरी, रजनीश, बाल मणि त्रिपाठी, खजांची शर्मा, बेचन पासवान, कौशल सिंह, विकास त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।


