वनविहार कार्यक्रम में समरसता सहभोज

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

नगरा खंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सतीश ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा को उजागर किया और हिंदू समाज की एकता का महत्व बताया। भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण को भी संघ की सुसंगठितता का परिणाम बताया गया।

वनविहार कार्यक्रम में समरसता सहभोज

नगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (नगरा खंड) की ओर से रविवार को वन विहार का कार्यक्रम बजरंगबली इंटर कॉलेज ताड़ीबड़ा गांव में आयोजित किया गया। शुभारंभ मां भारती के चित्र पर पष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सतीश ने कहा कि संघ अपने 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण कर चुका है और आज इसका ही परिणाम है कि हम सभी हिंदू समाज के लोग समरसता के साथ संगठित हुए हैं। हम सभी हिंदू समाज के संगठित होने के कारण ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ, जो आज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का भी दर्शन का केंद्र बन चुका है।

समापन पर समरसता सहभोज का आयोजन हुआ। इस मौके पर बृजेश, डॉ गगन, मनोज, रजनीश, लाल बहादुर, प्रेमप्रकाश, बबलू सागर, सुरेंद्र, राजीव सिंह चंदेल आदि थे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।