कर्नाटक में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारकों की बैठक शुरू

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक 'अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक' शुरू हुई। बैठक में जनगणना प्रक्रिया पर चर्चा के अलावा संघ की शाखाओं के कार्य की समीक्षा और उनकी संख्या बढ़ाने की योजना पर भी विचार होगा। यह बैठक 12 जुलाई तक चलेगी।

कर्नाटक में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारकों की बैठक शुरू

बेलगावी (कर्नाटक), एजेंसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक 'अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक' शुक्रवार को कर्नाटक के बेलगावी में शुरू हुई। बैठक में देशभर में जारी जनगणना प्रक्रिया समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की उपस्थिति में हो रही यह बैठक 12 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान आरएसएस की शाखाओं के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संघ की पहुंच को और बढ़ाने के लिए शाखाओं की संख्या बढ़ाने की योजना पर चर्चा की जाएगी। आरएसएस ने एक बयान में कहा कि बैठक में देश भर से सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख, कार्यकारी परिषद के सदस्य, प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और सह क्षेत्र प्रचारक शामिल हो रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।