विशाखापत्तनम में होगी आरएसएस की बैठक

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अगले सप्ताह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में वार्षिक समन्वय बैठक के लिए एकत्र होंगे। यह बैठक 19 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगी, जिसमें जेन-जी से जुड़े मुद्दों, जन कल्याण और नीति-संबंधी विषयों पर चर्चा होगी। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विशाखापत्तनम में होगी आरएसएस की बैठक

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा समेत उसके 32 सहयोगी संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी अगले हफ्ते आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में सालाना समन्वय बैठक के लिए एकत्र होंगे। इस बैठक में जेन-जी से जुड़े मुद्दों और अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। तीन दिनों तक चलने वाली यह बैठक 19 अगस्त को विशाखापत्तनम के गुदिलोवा में शुरू होगी। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबोले बैठक की अध्यक्षता करेंगे और यह बैठक 21 अगस्त को समाप्त होगी। आरएसएस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि बैठक में आपसी समन्वय और सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ जन कल्याण और नीति-संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविशाखापत्तनम में होगी आरएसएस की बैठक