स्वदेशी को बढ़ावा दें युवा व्यापारी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

आरएसएस के मुख्य वक्ता हरीश चंद्र ने कहा कि संघ समाज में परिवार के संस्कार, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के लिए परिवर्तन लाना चाहता है। उन्होंने एकल परिवार, नशे की लत और प्रदूषण को गंभीर समस्याएं बताया और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। शनिवार को युवा व्यवसायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 स्वदेशी को बढ़ावा दें युवा व्यापारी

बहेड़ी, संवाददाता । आरएसएस के मुख्य वक्ता के रूप में संघ हरीश चंद्र ने कहा संघ समाज में पांच प्रमुख क्षेत्रों में परिवर्तन लाना चाहता है, जिसमें कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवार में संस्कार और आपसी संवाद को मजबूत करना है और सामाजिक समरसता के तहत जात-पात के भेद को भूलकर समस्त हिंदू समाज को एकजुट करें। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना, स्वावलंबन और स्वदेशी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना तथा नागरिकों में अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना शामिल है।

युवा व्यवसायी संवाद कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शनिवार शाम को नगर में युवा व्यवसायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समाज की गंभीर समस्याएं

उन्होंने कहा कि आज समाज में एकल परिवार की बढ़ती प्रवृत्ति, युवाओं में नशे की लत, बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण और नागरिकों द्वारा अपने कर्तव्यों को भूलना गंभीर समस्याएं बनती जा रही हैं। यदि युवा और व्यापारी वर्ग अपने व्यवसाय में ईमानदारी, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को अपनाएगा तो समाज में निश्चित रूप से बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

उपस्थित गणमान्य लोग

इस अवसर पर आरएसएस के प्रचारक लखन सिंह, प्रचारक जगदीश, सह नगर कार्यवाह चंदन सिंह, सह व्यवस्था प्रमुख हर्ष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा व्यवसायी और संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦आरएसएस के मुख्य वक्ता ने समाज में कौन से बदलाव लाने की बात की?−
आरएसएस के मुख्य वक्ता ने परिवार में संस्कार और आपसी संवाद को मजबूत करने, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने की बात की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वदेशी को बढ़ावा दें युवा व्यापारी