रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती, 12वीं और स्नातक पास को मौका

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज में रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के तहत 5165 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। स्नातक और 12वीं पास उम्मीदवार 8 अक्टूबर से 13 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और अन्य के लिए 250 रुपये है।

रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती, 12वीं और स्नातक पास को मौका

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 5165 पदों पर भर्ती का अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत स्नातक और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की है। दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल पर किए जा सकेंगे। स्नातक स्तर के 3477 पदों में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर क्लर्क सहित अन्य पद शामिल हैं। इनके लिए आठ अक्टूबर से छह नवंबर तक आवेदन होंगे। वहीं, 12वीं स्तर के 1688 पदों में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद हैं।

इनके लिए 15 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।12वीं स्तर के पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पास होना पर्याप्त है। टाइपिस्ट पदों पर अंग्रेजी में 30 या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 500 और अन्य निर्धारित श्रेणियों के लिए 250 रुपये है।

Piyush Kumar Srivastava

लेखक के बारे में

Piyush Kumar Srivastava

शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।


विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेलवे में 5165 पदों पर भर्ती, 12वीं और स्नातक पास को मौका