भोजपुरी अकादमी की मांग उठाने पर रास सांसद का जताया आभार

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

विश्व भोजपुरी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा में पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने के लिए सांसद आरपीएन सिंह का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी शीतकालीन सत्र में भी यह मुद्दा उठाने का आग्रह किया। सिंह ने आश्वासन दिया कि वह भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति को सम्मान तथा संस्थागत संरक्षण दिलाने की मांग सदन में दोबारा रखेंगे।

भोजपुरी अकादमी की मांग उठाने पर रास सांसद का जताया आभार

पडरौना, निज संवाददाता। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग राज्यसभा में उठाने पर विश्व भोजपुरी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह से मुलाकात कर उनके प्रति आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी शीतकालीन सत्र में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया।सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष आरके भट्ट और जनपद संरक्षक अखिलेश गोयल ने दो दिसंबर, 2025 को राज्यसभा में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने के लिए आरपीएन सिंह की सराहना की। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि भोजपुरी भाषा और उसके बोलने वालों को उचित सम्मान दिलाने के लिए वह आगामी शीतकालीन सत्र में भी यह मुद्दा सदन में उठाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भोजपुरी करोड़ों लोगों की पहचान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी भाषा है। अकादमी की स्थापना से भोजपुरी भाषा और साहित्य के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। जिलाध्यक्ष आरके भट्ट ने कहा कि भोजपुरी भाषा और साहित्य को संस्थागत संरक्षण मिलना जरूरी है। वहीं, जनपद संरक्षक अखिलेश गोयल ने कहा कि अकादमी की स्थापना से भोजपुरी लोककला, लोकसंस्कृति और साहित्य के संवर्धन को नई दिशा मिल सकती है। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि भोजपुरी अकादमी की स्थापना की दिशा में सार्थक पहल होगी। इससे भोजपुरी भाषा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण मिलने के साथ ही भोजपुरी भाषियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी गति मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभोजपुरी अकादमी की मांग उठाने पर रास सांसद का जताया आभार