भीड़ के इंतजार में आरपी आई का कार्यक्रम
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
फोटो मुरादाबाद। भीड़ और कार्यकर्ताओं के इंतजार में आरपीआई के नेता यहां जिगर मंच

भीड़ और कार्यकर्ताओं के इंतजार में आरपीआई के नेता यहां जिगर मंच सजाए बैठे हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले दिन के 12 बजे सभा को सम्बोधित करने वाले थे। लेकिन भीड़ न होने की वजह से अब यह समय बदल दिया गया है। 3:30 बजे मंत्री मंच पर आएंगे, इसके पहले संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता कार्यक्रम का जायजा लेकर सर्किट हाउस लौट गए हैं। मीडिया प्रभारी सौरभ अवस्थी ने बताया कि भीड़ न आने की वजह से कार्यक्रम में देर है। तैयारी पूरी कर ली गई है।


