शराब तस्करों की गिरफ्तारी को मुजफ्फरपुर आरपीएफ भी तफ्तीश में जुटी
मुजफ्फरपुर में आरपीएफ ने फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर और नारायणपुर से टीमें भेजी हैं। दोनों इंस्पेक्टर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रहे हैं। समस्तीपुर के आरपीएफ कमांडेंट ने एक दारोगा सहित चार को निलंबित किया है। तस्करों की गिरफ्तारी 24 घंटे में होने का दावा किया गया है।

मुजफ्फरपुर। आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर से शनिवार की अहले सुबह फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ मुजफ्फरपुर और नारायणपुर अनंत को भी टीम में शामिल किया गया है। बताया जाता है कि दोनों इंस्पेक्टर शातिरों के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रहे हैं। मालूम हो कि इस मामले में समस्तीपुर आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार ने आरपीएफ के एक दारोगा समेत चार को निलंबित कर दिया है। दावा किया जा रहा कि शातिरों की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर कर ली जाएगी।
लेखक के बारे में
Somnath Satyomशॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग


