ट्रेन में यात्रियों से अवैध वसूली और हंगामा करने वाले चार किन्नर गिरफ्तार
अमृत भारत और पूर्वा एक्सप्रेस में आरपीएफ की कार्रवाई, अभियान रहेगा जारी, आरपीएफ की टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस और पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में जबरन वसूली और हंगामा कर रहे चार...

अमृत भारत और पूर्वा एक्सप्रेस में आरपीएफ की कार्रवाई, अभियान रहेगा जारी रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रोज चलेगा विशेष चेकिंग अभियान आरा/बिहिया। ट्रेन में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने, दुर्व्यवहार करने और हंगामा मचाने वाले किन्नरों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कड़ा रुख अपनाया है। आरपीएफ की टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस और पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में जबरन वसूली और हंगामा कर रहे चार किन्नरों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये सभी वर्तमान में पटना इलाके में रहकर ट्रेनों में अवैध वसूली का गिरोह चला रहे थे।
आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण सफर सुनिश्चित करना रेलवे की पहली प्राथमिकता है। यात्रियों को परेशान करने, गाली-गलौज करने और डरा-धमकाकर पैसे वसूलने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विशेष चेकिंग अभियान किसी एक दिन का नहीं है, बल्कि रोजाना चलाया जाएगा। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

