धनबाद स्टेशन पर 84 केन बीयर बरामद, उत्पाद विभाग को सौंपी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादधनबाद स्टेशन पर आरपीएफ ने 84 कैन बीयर बरामद की है। बीयर की मात्रा 42 लीटर है और इसका मूल्य 9240 रुपये बताया गया है। गश्त के दौरान दो लावारिस बैग पाए गए, जिनमें यह बीयर रखी थी। कोई भी यात्री बैग का दावा नहीं करता, इसलिए बीयर को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया।

धनबाद, वरीय संवाददाता। आरपीएफ ने धनबाद स्टेशन पर लावारिस बैग से 84 केन बीयर बरामद की है। जब्त बीयर की कुल मात्रा 42 लीटर तथा अनुमानित मूल्य 9240 रुपये बताया गया है। आरपीएफ के अनुसार गुरुवार की देर रात 1:50 बजे प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर गश्ती दल ने हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस के पिछले सामान्य कोच में रखे दो संदिग्ध काले बैग देखे। बैग के पास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने उन पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद बैग खोलकर जांच करने पर उनमें कुल 84 कैन बीयर मिले। सभी कैन पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए लिखा था।
बाद में जब्त बीयर को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


