ट्रेन में लावारिस मिली 47 बोतल शराब बरामद
बस्ती में, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर आरपीएफ की टीम ने ट्रेन संख्या 15204 के जनरल कोच से 47 बोतल लावारिस शराब बरामद की। शराब की जांच के दौरान यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने उसे अपना नहीं बताया। शराब को आरपीएफ पोस्ट पर जमा कर दिया गया है।

बस्ती। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देशन में आरपीएफ की टास्क टीम और आरपीएफ पोस्ट की टीम ने ट्रेन के जनरल कोच से लावारिस हालत में 47 बोतल शराब बरामद की। बरामद शराब को कार्रवाई के बाद आरपीएफ पोस्ट पर जमा करा दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मिजा राशिद बेग ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के गठित टास्क टीम, मंडल रिजर्व लखनऊ के निरीक्षक अजमेर सिंह तथा आरपीएफ टीम ने बीते एक सितंबर को ट्रेन संख्या 15204 के जनरल कोच की जांच की। तलाशी के दौरान कोच में लावारिस हालत में शराब की कुल 47 बोतलें और फ्रूटी बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि टीम ने यात्रियों से शराब के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी भी यात्री ने उसे अपना नहीं बताया। इसके बाद बरामद शराब को आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरपीएफ पोस्ट में जमा करा दिया गया। शराब को ट्रेन में ले जाने वाले कैरियर की पहचान के लिए टीम की ओर जांच की जा रही है।


