गुजरात भेजे जा रहे सात नाबालिग बच्चों को आरपीएफ ने पकड़ा
पीडीडीयू जंक्शन पर चेकिंग के दौरान गरबा एक्सप्रेस से आरपीएफ ने किया रेस्क्यूगुजरात भेजे जा रहे सात नाबालिग बच्चों को आरपीएफ ने पकड़ा गुजरात भेजे जा रह

पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे चेकिंग के दौरान गरबा एक्सप्रेस के जनरल कोच से आरपीएफ ने सात नाबालिग बच्चों को पकड़ा। इसमें चार लड़के एवं तीन लड़कियां शामिल रहीं। सभी बच्चों को गुजरात अहमदाबाद स्थित पेपर मिल में काम करने के लिए भेजा जा रहा था। हालांकि आरपीएफ के हाथ ठेकेदार नहीं लगा। आरपीएफ सभी बच्चों को एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी संस्था के हवाले कर परिजनों को सूचना देकर अगली कार्रवाई में जुटी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिता कुमारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह स्टेशन पर मानव तस्करी रोकने के लिए अभियान के तहत चेकिंग की जा रही थी।
इ सी दौरान हावड़ा से गांधीधाम जा रही गरबा एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या आठ पर पहुंची। इसके बाद चेकिंग के दौरान जनरल कोच से डरे सहमे सात बच्चों को पकड़ा गया। इसमें चार लड़के और तीन लड़किया शामिल है। सभी को पोस्ट पर लाकर पूछताछ किया गया। इस दौरान पता चला कि झारखंड प्रांत के चतरा जिले के सभी लोग है। इन लोगों को अहमदाबाद की एक पेपर फैक्ट्री में मजदूरी करने भेजा जा रहा था। इनकों 12 घंटे काम के बदले 10 हजार रुपये महीना देने का लालच दिया गया था। बताया कि बच्चों को एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी संस्था की चंदा कुमारी गुप्ता के सहयोग से काउंसिलिंग कराई गई। बच्चों से मिले मोबाइल नंबरों के जरिए उनके परिजनों से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी गई। इस दौरान नाबालिगों को विधिक कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्प डेस्क के कर्मचारियों को सौंप दिया गया। टीम में उप निरीक्षक डीएस राणावत, उप निरीक्षक शीतला प्रसाद, सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह, जेएन राय आदि शामिल रहे।

