केन नदी के पास मिला यात्री का ट्रॉली बैग, आरपीएफ ने सौंपा

हिन्दुस्तान, बांदा
share

बांदा में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन से गिरा यात्री का ट्रॉली बैग बरामद किया। 3 अक्टूबर को मिली सूचना पर, आरपीएफ ने केन नदी के पास से बैग को खोज निकाला। बैग में कपड़े और खाने-पीने का सामान था, जिसकी कीमत लगभग पांच हजार रुपये थी। यात्रियों को सामान सुरक्षित लौटाया गया।

केन नदी के पास मिला यात्री का ट्रॉली बैग, आरपीएफ ने सौंपा
केन नदी के पास मिला यात्री का ट्रॉली बैग, आरपीएफ ने सौंपा

बांदा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन से गिरा यात्री का ट्रॉली बैग बरामद कर उसे सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। बैग में कपड़े और खाने-पीने का सामान था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब पांच हजार रुपये बताई गई। आरपीएफ के मुताबिक, तीन अक्तूबर को मंडल सूचना नियंत्रण कक्ष झांसी से सूचना मिली कि खरार-बांदा के बीच एक यात्री का सूटकेस ट्रेन से गिर गया है। आईपीएफ बांदा के निर्देश पर आरपीएफ कर्मियों ने किलोमीटर संख्या 1318/06 के आसपास तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान केन नदी के पास नीले रंग का ट्रॉली बैग पड़ा मिला। सूचना देने वाले 23 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र धीरेंद्र कुमार, निवासी सिरसा, थाना सजेती, कानपुर नगर ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 11043 दादर-बलिया एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था।

बांदा पहुंचने से पहले दरवाजे के पास रखा उसका ट्रॉली बैग ट्रेन से नीचे गिर गया था। उसने इसकी सूचना 139 पर दी थी।आरपीएफ ने बैग थाने लाकर यात्री के सामने खुलवाया। उसमें दो पैकेट नमकीन, पांच पैकेट बिस्किट और पांच जोड़ी कपड़े मिले। यात्री ने सामान पूरा होने की पुष्टि की। इसके बाद बैग आरक्षक चंदन मीणा की मौजूदगी में सुरक्षित हालत में यात्री को सौंप दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेन नदी के पास मिला यात्री का ट्रॉली बैग, आरपीएफ ने सौंपा