मालगाड़ी पर पथराव में मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश तेज

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

रामबाग रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चलती मालगाड़ी पर पथराव के वायरल वीडियो के मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ की एक टीम पथराव करने वाले युवकों की पहचान में लगी है। घटना के बारे में शिकायत एक्स पर की गई थी, और प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है।

मालगाड़ी पर पथराव में मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश तेज

चलती मालगाड़ी पर पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में रामबाग रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब आरपीएफ की एक टीम वीडियो के आधार पर पथराव करने वाले युवकों की पहचान में जुट गई है। उनकी पहचान होते ही गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी। बीते शनिवार को चलती मालगाड़ी पर कुछ युवकों के पथराव किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अगले दिन रविवार को एक युवक ने एक्स पर वीडियो साझा कर रेलवे से शिकायत की थी। प्रारंभिक जांच में वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया गया।

रामबाग आरपीएफ प्रभारी दयाशंकर यादव ने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए एक टीम गठित की गई है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।