बरौनी जंक्शन पर यात्रियों की सघन जांच पड़ताल

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बरौनी में सावन मेले से पहले आरपीएफ ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ और जीआरपी के कर्मियों के साथ कुत्ते स्क्वायड भी शामिल है, जो यात्रियों की तलाशी ले रहे हैं।

बरौनी जंक्शन पर यात्रियों की सघन जांच पड़ताल

बरौनी। आरपीएफ ने सावन मेले से पूर्व श्रद्धालुओं व यात्रियों के सुरक्षा को लेकर पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है।इसको लेकर रेलवे स्टेशन व रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा के बेहतर से बेहतर बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बरौनी जंक्शन पर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर बरौनी लोकेश साव के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मो पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आरपीएफ के अधिकारी व जवान के साथ साथ डॉग स्क्वायड भी शामिल है।इस दौरान यात्रियों के बैग व झोला सहित अन्य चीजों की मेटल डिटेक्टर के माध्यम से भी जांच की जा रही है।

ताकि कोई भी यात्री संदिग्ध वस्तु लेकर रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंच सके।साथ ही यात्रियों की संरक्षा व सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे से भी पैनी निगाह रखी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।