आरपीएफ डीआईजी ने राउरकेला और विमलगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
आरपीएफ के डीआईजी पी वी एस संथाराम ने राउरकेला और विमलगढ़ का दौरा किया। उन्होंने आरपीएफ थाना का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संथाराम ने विमलगढ़ में आरपीएफ पुलिस आउट पोस्ट का निरीक्षण किया, जवानों की समस्याओं की जानकारी ली, और यहां की सुरक्षा की स्थिति का मूल्यांकन किया।

चक्रधरपुर । आरपीएफ के डीआईजी सह चीफ सिक्युरिटी कमीशनर पी वी एस संथाराम आज राउरकेला और विमलगढ़ के दौरे पर पहुंचे हैं। मगंलवार को सुबह वह राउरकेला पहुंचे और राउरकेला में आरपीएफ थाना का पहुंचकर वे अधिकारियों से पुछताछ किया एवं वहां से वे विमलागढ़ के दौरे पर चले गए है। सीएससी संथाराम आज विमलग़ढ़ के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। वे विमलगढ़ रेलवे क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। सबसे पहले वे विमलगढ़ आरपीएफ पुलिस आउट पोस्ट का जायजा लेंगे। इसके पश्चात यहां की सुरक्षा व्यवस्था, आरपीएफ जवानों की संख्या एवं उनकी जिम्मेदारियों का जायजा लेंगे।
। इसके अलावा लोडिंग पोंईट में सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद वे विमलगढ़ से बंडामुंडा और और राउरकेला रेलवे स्टेशन, आरपीएफ थाना का निरीक्षण करेंगे। साथ वे आरपीएफ के जवानों की समस्या एवं कार्य के दौरान उन्हें होने वाले दिक्कतों के बारें में जानकारी लेंगे। डीआईजी संथाराम बंडामुंडा राउरकेला का निरीक्षण करने के बाद वे राउरकेला के लिए रवाना हो जाऐंगे। आज उनके इस दौरे में चक्रधरपुर के सिनियर डीएससी ए नवीन प्रसाथ, बंडामुंडा और राउरकेला के आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

