आरपीएफ ने चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
हिन्दुस्तान, हाजीपुर
हाजीपुर रेलवे सुरक्षा बल ने एक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने महिला यात्री से पर्स चुराया था। चोर के पास से 5 हजार रुपये, चांदी की बिछिया, चेन, मोबाइल चार्जर, और अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना हाजीपुर को सौंपा गया है।

हाजीपुर रेलवे सुरक्षा बल ने गुप्त सूचना के आधार पर एक चोर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोर के पास से आरपीएफ ने महिला यात्री से चोरी किया गया लेडीज पर्स बरामद किया गया। पर्स में करीब 5 हजार रुपये नकद,चांदी जैसी धातु की तीन बिछिया, एक चेन, मोबाइल चार्जर, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार चोर सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर हरौली निवासी नंदलाल शाह के पुत्र सोनल कुमार बताया गया है। आरपीएफ ने गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना हाजीपुर को सौंप दिया है। -घनश्याम कुमार


