रॉयल पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी कहानी वाचन प्रतियोगिता
रॉयल पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी कहानी वाचन प्रतियोगितारॉयल पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी कहानी वाचन प्रतियोगितारॉयल पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी कहानी वाचन प्

बोकारो, प्रतिनिधि। रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में विद्यार्थियों के रचनात्मक व अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंग्रेजी कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रभावशाली कहानी-कथन शैली, उच्चारण, भाव-भंगिमा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर रोचक व प्रेरणादायक कहानियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों में कल्पनाशीलता, भाषा-ज्ञान और आत्मविश्वास का सुंदर समन्वय देखने को मिला। विद्यालय की प्रधानाचार्य रूपम गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कहानी बच्चों की भाषा दक्षता, कल्पनाशक्ति और मंचीय आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया।


