विधानसभा में जेपीएससी पर घमासान, छात्र आंदोलन का मुद्दा उठा

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

हंगामे के बीच 8,399 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट और एसएलबीसी की वार्षिक रिपोर्ट पेश, विपक्ष का वेल में प्रदर्शन, सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मां

विधानसभा में जेपीएससी पर घमासान, छात्र आंदोलन का मुद्दा उठा

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा पूरी तरह छाया रहा। छात्र आंदोलन की गूंज सड़क से सदन तक सुनाई दी। विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा-आजसू विधायक लगातार दूसरे दिन धरने पर बैठे रहे, जबकि सदन के भीतर प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी भाजपा-एनडीए विधायक वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्ष ने जेपीएससी और जेएसएससी की विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, पूरे मामले की कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराने तथा छात्रों के हित में ठोस निर्णय लेने की मांग की। वहीं, सत्ता पक्ष ने सरकार की ओर से की जा रही सीआईडी जांच की कार्रवाई की बात सदन में रखी। एक ओर विपक्ष सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़ा है, तो दूसरी ओर सरकार संवाद, जांच और सदन में चर्चा के जरिए समाधान का दावा कर रही है。

हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित

लगातार हंगामे के बीच स्पीकर ने पहले सुबह 11:18 बजे सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित की। दोपहर में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष फिर वेल में पहुंच गया और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं और छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की न्यायालय की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई। विपक्षी विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान रिपोर्टिंग टेबल थपथपाकर भी विरोध दर्ज कराया। तालियां भी बजाईं।

सीबीआई जांच का क्या हुआ

पहली और दूसरी जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच का क्या हुआ : सुदिव्य

sत्ता पक्ष की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए पहली और दूसरी जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच का हवाला दिया और सवाल उठाया कि उन जांचों का क्या परिणाम निकला तथा उस समय नियुक्त हुए लोगों पर विपक्ष क्या कहेगा। उनके इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गया।

सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान चाहती है और इसी उद्देश्य से चार मंत्रियों की समिति गठित की गई है, जो आंदोलनरत छात्रों से सीधे बातचीत करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री ने भी जांच एजेंसियों को पूरी स्वतंत्रता देने की बात कही है। प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सरकार संवाद के माध्यम से समाधान चाहती है।

सदन के बाहर का माहौल

बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री और राहुल गांधी पर तंज

सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में कथित तौर पर गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करनी चाहिए। अगर मुख्यमंत्री उनकी बात नहीं मानते तो कांग्रेस को इस सरकार का साथ छोड़ देना चाहिए।

दिलचस्प वाकया

14वीं जेपीएससी की जगह 14वीं जेएसएससी लिखे बैनर की चर्चा

हंगामे के बीच एक दिलचस्प वाकया भी सामने आया, जब भाजपा विधायक नीरा यादव सदन के बाहर एक ऐसा बैनर लेकर पहुंचीं, जिस पर 14वीं जेपीएससी की जगह गलती से 14वीं जेएसएससी लिखा हुआ था। जब पत्रकारों ने इस चूक को लेकर सवाल पूछा, तो विधायक नाराज हो गईं और भड़कती नजर आईं। यह बैनर भी सदन के बाहर चर्चा का विषय बना रहा। कुल मिलाकर, सत्र का यह दिन सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर गरमाया रहा।

सामान्य प्रश्न

✦जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में क्या अनियमितताएँ पाई गईं?−
राज्य की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
Satyadev Yadav

लेखक के बारे में

Satyadev Yadav

शॉर्ट बायो: सत्यदेव यादव पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान‘ में झारखंड के स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
सत्यदेव यादव हिंदी पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान दैनिक’(हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के झारखंड संस्करण में स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस भूमिका में रहते हुए वह राज्य की प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की व्यापक और प्रभावशाली कवरेज का नेतृत्व कर रहे हैं। एक गतिशील, परिणामोन्मुख और विश्लेषणात्मक सोच वाले पत्रकार के रूप में सत्यदेव यादव को खोजी पत्रकारिता, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और टीम मैनेजमेंट में विशेष दक्षता प्राप्त है।


करियर का सफर (ट्रेनी रिपोर्टर से स्टेट ब्यूरो चीफ तक)
सत्यदेव यादव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में ‘हिन्दुस्तान दैनिक’, फरीदाबाद से ट्रेनी रिपोर्टर के रूप में की। शुरुआती वर्षों में उन्होंने विभिन्न बीट पर काम करते हुए पत्रकारिता की बुनियादी समझ और फील्ड अनुभव हासिल किया। फिर ‘अमर उजाला’, गाजियाबाद में 2005 से करीब साढ़े पांच वर्षों तक कार्य किया, जहां ट्रेनी रिपोर्टर से स्टाफ रिपोर्टर और सब-एडिटर तक का सफर तय किया। 2010 के बाद ‘हिन्दुस्तान दैनिक’ के साथ उनका सफर लगातार आगे बढ़ता गया। गाजियाबाद में सीनियर रिपोर्टर और कॉपी एडिटर रहने के बाद वह गुरुग्राम और नोएडा में सिटी चीफ रिपोर्टर बने। 2017 से वह रांची में कार्यरत हैं। स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में रणनीति और टीमवर्क के जरिए झारखंड सरकार के 35 से अधिक विभागों की सफल कवरेज सुनिश्चित कर रहे हैं।


नेतृत्व, कंटेंट और विजन
स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में सत्यदेव यादव न सिर्फ टीम का नेतृत्व करते हैं, बल्कि स्टोरी चयन, कंटेंट पैकेजिंग और एडिटोरियल दिशा तय करने में भी उनकी अहम भूमिका होती है। वह अपनी टीम को हमेशा फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और ग्राउंड-लेवल वेरिफिकेशन पर जोर देने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता होती है, और यही सोच उनके काम और नेतृत्व में साफ झलकती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सत्यदेव यादव ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और जर्नलिज़्म एवं मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक हैं।


विशेषज्ञता
खोजी पत्रकारिता और ग्राउंड रिपोर्टिंग
राजनीतिक विषयों पर विश्लेषण
वन पर्यावरण, वन्य जीव
बिजली, रिन्यूबल एनर्जी
शहरी मुद्दे, ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविधानसभा में जेपीएससी पर घमासान, छात्र आंदोलन का मुद्दा उठा