आरएसपी ने 514 परिवारों को 21.17 करोड़ की दी सहायता
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरराउरकेला इस्पात संयंत्र अपनी वार्षिक उत्पादन क्षमता को 4.65 मिलियन टन से बढ़ाकर 9.8 मिलियन टन करने के लिए 30,000 करोड़ रुपये की लागत से एक ग्रीनफील्ड परियोजना विकसित कर रहा है। अब तक 514 परिवारों को वित्तीय सहायता मिली है, और 200 लोगों को रोजगार दिया गया है।

राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) अपनी वर्तमान 4.65 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 9.8 मिलियन टन प्रति वर्ष करने के उद्देश्य से इकाइयों से सटी भूमि पर 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक विशाल ग्रीनफील्ड बनायेगा। अब तक इसके लिए स्थानाांतरित 514 परिवारों को 21.17 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है, जबकि 200 व्यक्तियों को संविदा रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा, 318 झुग्गियों में रहने वाले परिवार पहले ही अस्थायी आश्रय अथवा अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं। देवगांव के निकट विकसित किए जा रहे पुनर्वास स्थल पर तीव्र गति से विकास कार्य चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें:झारखंड को केंद्र सरकार की सौगात, इस सेक्शन पर 1365 करोड़ रुपए से बनेगी चौथी लाइन; होंगे ये फायदे
वर्तमान में राउरकेला इस्पात संयंत्र में लगभग 12,000 प्रत्यक्ष तथा 12,000 अप्रत्यक्ष कर्मी कार्यरत हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


