विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता: एसडीएम

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

रोसड़ा में बुधवार को पूजा कुमारी ने पहली महिला एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण किया। पूजा की प्राथमिकताओं में क्षेत्र में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखना शामिल है। वे बीपीएससी की परीक्षा के माध्यम से चयनित हुई हैं और रोसड़ा के 27वें एसडीएम बनी हैं।

विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता: एसडीएम
विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता: एसडीएम

रोसड़ा, निसं। अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी ने रोसड़ा की पहली महिला एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अपने प्रकोष्ठ में स्थानांतरित एसडीएम संदीप कुमार से प्रभार लिया। पूजा कुमारी के पदभार संभालने के साथ ही रोसड़ा अनुमंडल को पहली बार महिला एसडीएम मिली हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसडीएम पूजा कुमारी ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

पूजा कुमारी बीपीएससी की 60-62वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से चयनित अधिकारी हैं। उन्होंने रोसड़ा अनुमंडल के 27वें एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण किया है। उनके पदभार ग्रहण करने को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में भी उत्सुकता देखी जा रही है। मौके पर एसडीपीओ संजय कुमार सिंहा, पीजीआरओ, अवर निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार, एडीएसओ अमरेन्द्र कुमार,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हरेराम सिंह, अनुमंडल कर्मी अवनीश कुमार, सोनू कुमार समेत विभिन्न प्रखंडों के एमओ व कर्मी मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता: एसडीएम