लॉर्ड्स में रोहित-कोहली के 400 मैच

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

क्रिकेट डायरी लॉर्ड्स में रोहित-कोहली के 400 मैच लंदन। क्रिकेट के मक्का कहे

लॉर्ड्स में रोहित-कोहली के 400 मैच

क्रिकेट डायरी लॉर्ड्स में रोहित-कोहली के 400 मैच

लॉर्ड्स में ऐतिहासिक उपलब्धि

लंदन। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में रविवार को भारतीय बल्लेबाजी के इतिहास में एक मुकाम हासिल हुआ। तेंदुलकर के बाद के दौर के दो बड़े खिलाड़ी, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर 400 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए। इस मैच में उतरते ही रोहित और कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी का पिछला भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने मिलकर 391 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।

सर्वकालिक सूची में स्थान

रोहित-कोहली जोड़ियों की सर्वकालिक सूची में सातवें स्थान पर लाती है। श्रीलंका के कुमार संगकारा और माहेला जयवर्धने 550 मैचों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं, फिर तिलकरत्ने दिलशान और जयवर्धने (426) और संगकारा-दिलशान (418) का नंबर आता है।

गारफील्ड सोबर्स को श्रद्धांजलि

लंदन। भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने रविवार को लॉर्ड्स में तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मैच के दौरान वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधी। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार सर गारफील्ड सोबर्स का शुक्रवार को निधन हो गया था। मैच की शुरुआत से पहले एक मिनट का मौन रखा गया। भारत के पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह ने पारंपरिक घंटी बजाकर खेल आरंभ किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कितने अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए?
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर 400 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।