अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

सारनाथ में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी रोहित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे प्रयागराज में पकड़ा गया। 15 दिन पूर्व किशोरी को बिहार के गयाजी से बरामद किया गया था। पीड़िता ने रोहित पर आरोप लगाया कि उसने उसका अपहरण किया और दुष्कर्म किया।

अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार

सारनाथ, संवाददाता। अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म में आरोपी रोहित कुमार गुरुवार सुबह सारनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे सिविल लाइंस (प्रयागराज) स्थित आंबेडकर चौराहे पर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेज दिया गया। अपहृत किशोरी 15 दिन पहले बरामद हो चुकी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 27 जुलाई को क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। करीब 15 दिन पहले ही उसे गयाजी (बिहार) में बरामद किया गया। पीड़िता ने बताया कि सुरहीचक (गयाजी) निवासी रोहित कुमार ने उसका अपहरण किया।

उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया। सर्विलांस के जरिए उसके मोबाइल फोन का लोकेशन प्रयागराज में मिला। उपनिरीक्षक शिवनारायण एवं हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने उसे प्रयागराज में पकड़ा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार