वकीलों ने खत्म की हड़ताल
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली। रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद न्यायिक काम से दूरी बनाने का निर्णय वापस लिया। वकीलों ने अधिवक्ता कमलदीप के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के खिलाफ हड़ताल की थी। एसोसिएशन ने एसपी और स्थानीय डीसीपी के साथ बैठक कर अपनी मांगें रखीं।

नई दिल्ली। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने न्यायिक काम से दूरी बनाने का फैसला वापस ले लिया है। वकीलों ने महेंद्र पार्क थाने में अधिवक्ता कमलदीप और उनके सहयोगी के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को हड़ताल की थी। बार एसोसिएशन सचिव प्रदीप खत्री की ओर से जारी परिपत्र में बताया गया कि 29 सितंबर की घटना को लेकर एसोसिएशन ने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं। इस संबंध में रोहिणी जिला न्यायाधीश प्रेम कुमार भारद्वाज, न्यायिक अधिकारियों, उत्तर-पश्चिम जिले के डीसीपी के साथ संयुक्त बैठक हुई। वकीलों ने मामले की निष्पक्ष जांच स्वतंत्र इकाई से कराने, भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने के लिए जरूरी कदम उठाने और अधिवक्ताओं की गरिमा, सुरक्षा व पेशेवर स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग की।


