भीमबली से गौरीकुंड की ओर यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से निकाला जा रहा, रेस्क्यू टीमें तैनात
हिन्दुस्तान, देहरादून
रुद्रप्रयाग केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यात्रियों की आवाजाही आंशिक रूप से रोकी गई है। परिस्थितियों के सामान्य होने पर यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। एसडीआरएफ और पुलिस बल की रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं।

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षा की दृष्टि से आंशिक रूप से रोक दिया गया। वर्तमान में मौसम अनुकूल होने के बाद भीमबली से गौरीकुंड की ओर आने वाले यात्रियों को सुरक्षा मानकों और आवश्यक सावधानियों के साथ चरणबद्ध तरीके से निकाला जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ, आपदा मित्र और पुलिस बल की रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं। रेस्क्यू टीमों द्वारा यात्रियों को आवश्यक सहयोग और सुरक्षा प्रदान की जा रही है। प्रशासन के अनुसार वर्तमान स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है।
यात्रियों को रेस्क्यू टीमों की निगरानी में सुरक्षित रूप से निकाला जा रहा है।


