लोहिया ने साढ़े 15 माह में 500 रोबोटिक सर्जरी कर बनाया रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-यूरोलॉजी विभाग में सबसे अधिक 394 रोबोटिक ऑपरेशन किए -गेस्ट्रो व आंको सर्जन ने किए

लोहिया ने साढ़े 15 माह में 500 रोबोटिक सर्जरी कर बनाया रिकॉर्ड

-कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेजी से स्वस्थ होने का मिल रहा मरीजों को लाभ

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।

लोहिया संस्थान ने रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान ने मात्र साढ़े 15 महीने में 500 रोबोटिक सर्जरी पूरी कर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इनमें सबसे अधिक 394 ऑपरेशन यूरोलॉजी विभाग में किए गए हैं। इसके अलावा गॉलब्लैडर कैंसर सहित अन्य जटिल बीमारियों की भी सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है।

रोबोटिक सर्जरी के लाभ

यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं मुख्य सर्जन डॉ. ईश्वर राम धायल ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी शुरू होने के बाद मरीजों को अत्याधुनिक, सुरक्षित और अधिक सटीक उपचार मिल रहा है। इस तकनीक से जटिल ऑपरेशन भी बेहतर सटीकता के साथ किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव और संक्रमण का कम खतरा रहता है। साथ ही मरीज अपेक्षाकृत कम समय में स्वस्थ होकर घर लौट जाते हैं।

डॉक्टरों की काबिलियत

संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि मात्र साढ़े 15 महीने में 500 रोबोटिक सर्जरी पूरी होना डॉक्टरों की काबलियत, टीमवर्क और मरीजों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि लोहिया संस्थान आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को अपनाकर प्रदेश के मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। रोबोटिक सर्जरी की बढ़ती सफलता से यह स्पष्ट है कि अब सरकारी अस्पतालों में भी अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं के प्रति लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है।

सामान्य प्रश्न

लोहिया संस्थान ने कितनी रोबोटिक सर्जरियाँ की हैं?
लोहिया संस्थान ने मात्र साढ़े 15 महीने में 500 रोबोटिक सर्जरी पूरी की हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsलोहिया ने साढ़े 15 माह में 500 रोबोटिक सर्जरी कर बनाया रिकॉर्ड