दलसिंहसराय में एक दिन में छिनतई व चोरी की चार घटनाएं

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

दलसिंहसराय में मंगलवार को बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपये की चोरी की गई। इसके अलावा, एक महिला से झोला झपटकर 20,900 रुपये और दो मोबाइल चोरी हुए। विभिन्न स्थानों पर और भी कई चोरी की घटनाएं हुई। पुलिस ने जांच प्रारंभ की है लेकिन अब तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया है।

दलसिंहसराय में एक दिन में छिनतई व चोरी की चार घटनाएं

बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख व महिला से झपटे 20 हजार नकद व मोबाइल - आईबी रोड में भी अलग-अलग समय मे बदमाशों ने 50 हजार नकद व 30 ग्राम का सोना का चेन उड़ाएदलसिंहसराय, निसं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यस्त सड़क पर लोगों के आवाजाही के बीच मंगलवार को उच्चकों ने थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर छीनतई एवं चोरी की चार घटनाओं को अंजाम देकर अपनी सक्रिय उपस्थित दर्ज कराई। क्रमशः सभी मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने का काम की है। लेकिन न तो बदमाश पकड़े जा सके और न ही कोई बरामदगी ही हो सकी है।

बताया गया है कि गंज रोड में एक दंत चिकित्सक के यहां इलाज कराने आये मंसूरचक थाने के हवासपुर निवासी मुकेश कुमार की बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने दो लाख रुपये निकाल फरार हो गए। इलाज के बाद क्लिनिक से बाहर निकलने पर उन्होंने बाहर लगाई गई अपनी बाइक की डिक्की खुला पाया। इसके अलावे काली चौक के पास ऑटो सवार उजियारपुर थाने के रामचंद्रपुर अंधेल निवासी सीमा देवी से बाइक सवार बदमाशों ने झोला झपट लिया एवं भाग गए। सीमा के अनुसार झोला में 20,900 रुपये, सोने की बनी नाक की कील एवं दो मोबाइल भी था। उधर आईबी रोड में मंसूरचक थाने के अहियापुर निवासी मटूकी रजक की पत्नी बच्ची देवी से झोला झपटकर बाइक सवार बदमाश भाग गये। झोला में 50 हजार रुपये रहने की बात कही। वह अपने पोता के साथ बैंक से दो माह की पेंशन की राशि निकालकर वापस घर लौट रही थी। इसके बाद आईबी रोड में ही बाइक से अपने घर ढेपुरा जा रहे अर्जुन राय के गले से झपट्टा मारकर सोना का चेन घीच कर बाइक सवार बदमाश कॉलेज के रास्ते एनएच 28 की तरफ भाग गए। छीनी गई चेन 30 ग्राम का बताया गया है। बदमाशो की फुटेज आस-पास लगे सीसीटीवी में कैद है। एक के बाद एक कुल वारदातों ने पुलिसिया चौकसी की पोल खोल कर रख दिया है। पर्व त्योहार शुरू होने के पूर्व ही घटित इन घटनाओं की लोगों के बीच खूब चर्चा रही। हालांकि थानाध्यक्ष मो. ईरशाद आलम का कहना है कि चोरी व छीनतई मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल में ही ऐसे वारदातों को अंजाम देने में शामिल विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दो बदमाशों व एक जेवर विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इनकी निशानदेही पर सोना का16 चेन भी बरामद किया गया था। ताजा मामले में भी बदमाशो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदलसिंहसराय में एक दिन में छिनतई व चोरी की चार घटनाएं