नशीला पदार्थ सुंघा कर लाखों की संपत्ति चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मोतीपुर के श्रीरामपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने सुदीश महतो और गोनौर बैठा के घरों में चोरी की। चोरों ने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघाकर 50 हजार नगद और ढाई लाख के जेवरात चुरा लिए। घटना की जानकारी मिलने पर गृहस्वामियों ने कथैया थाना में शिकायत दर्ज कराई।

नशीला पदार्थ सुंघा कर लाखों की संपत्ति चोरी

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने सुदीश महतो और गोनौर बैठा के घर को निशाना बनाया। चोरों ने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघा कर दोनों घरों से 50 हजार नगदी सहित करीब ढाई लाख के जेवरात की चोरी कर ली। बुधवार सुबह जगने पर गृहस्वामियों को घटना की जानकारी हुई। सुदीश महतो और गोनौर बैठा ने कथैया थाना में शिकायत दर्ज कराई है। सुदीश महतो ने बताया कि उनके घर का काम चल रहा है। बाहर बांस की सीढ़ी लगी है। मंगलवार की रात सीढ़ी के सहारे चोर घर में प्रवेश कर गए।

परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सूंघा दिया, जिसके बाद सामान लेकर फरार हो गए। देवरिया चौर से टूटा सूटकेस मिला है। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें