डकैती कांड का फरार आरोपी तीन माह बाद गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, भागलपुर
नौ जुलाई को मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशी बाग में एक रिटायर्ड आर्मी जवान की पत्नी को पांच अपराधियों ने बंधक बनाकर डकैती की। अपराधियों ने नगदी और जेवरात लूटे। हाल ही में, पुलिस ने फरार आरोपी दीपक कुमार को भागलपुर स्टेशन से गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशी बाग में बीते नौ जुलाई को रिटायर्ड आर्मी जवान की पत्नी को बंधक बनाकर पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों ने नगदी और जेवरात लूट लिए थे। इस मामले में फरार आरोपी करेला गांव निवासी दीपक कुमार को पुलिस ने बीती रात भागलपुर स्टेशन से गिरफ्तार किया। जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया। इससे पहले इस कांड में पुलिस ने सात आरोपियों को जेल भेजा था। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि डकैती कांड में दीपक कुमार फरार चल रहा था।
जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

