Badaun News: बैंक टप्पेबाजी कांड में दो बदमाश मुठभेड़ में, तीन और गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: बिनावर इलाके में गंगा एक्सप्रेस वे कट के पास हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश को सहारा देकर ले जाते पुलिस कर्मी।

Badaun News: बैंक टप्पेबाजी कांड में दो बदमाश मुठभेड़ में, तीन और गिरफ्तार

Badaun News: बिनावर, संवाददाता (बदायूं)। नौ जुलाई को बैंक में टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके से फरार हुए दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पहले ही बदमाशों के कब्जे से साढ़े छह हजार रुपये, दो तमंचे, कारतूस और एक ईको कार बरामद कर चुकी है। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर बिनावर थाना पुलिस गंगा एक्सप्रेस वे कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ईको कार आती दिखाई दी।

पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो कार सवार बदायूं की ओर भाग निकले। पीछा करने पर औरंगाबाद कट के पास ईको कार गड्ढे में फंस गई। पुलिस टीम जैसे ही करीब पहुंची, कार सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक सिपाही सुधीर पाल गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन साथी, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, मौके से फरार हो गए।गिरफ्तार बदमाशों ने अपनी पहचान बिट्टू बंसल उर्फ ललित पुत्र रामकुमार निवासी ज्योति एन्क्लेव, थाना बहादुरगढ़, जिला झज्जर हरियाणा व नवीन उर्फ लकी उर्फ सनी पुत्र राजकुमार उर्फ सत्यपाल निवासी भोपुरा टीलामोड़ थाना गाजियाबाद के रूप में बताई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक तमंचा, कारतूस, साढ़े छह हजार रुपये और एक ईको कार बरामद की। पूछताछ में दोनों ने नौ जुलाई को बिनावर स्थित एसबीआई शाखा में मलिकपुर निवासी नन्हे पुत्र राजबहादुर के साथ टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। मामले में फरार चल रही रुखसार पत्नी इमरान, इमरान पुत्र रियासत अली निवासी दिलशाद गार्डन थाना सीमापुरी नई दिल्ली व चांदनी पत्नी नवीन उर्फ सनी उर्फ लकी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ सिटी राहुल पांडे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: बैंक टप्पेबाजी कांड में दो बदमाश मुठभेड़ में, तीन और गिरफ्तार