चोरी के 16 लाख के सामान के साथ शातिर को दबोचा

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में सारनाथ पुलिस और एसओजी की टीम ने तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। आरोपी चित्रांश खरवार उर्फ चीकू को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से करीब 16 लाख रुपये के सोना-चांदी और नगद बरामद हुए। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज हैं।

चोरी के 16 लाख के सामान के साथ शातिर को दबोचा

वाराणसी। सारनाथ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 16 लाख के सोना-चांदी, पांच लाख का डीएसएलआर कैमरा और 67 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं। एडीसीपी वरुणा जोन लिपि नगायच, एसीपी सारनाथ विमल किशोर मिश्रा ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि आरोपी रसूलगढ़ पंचक्रोशी निवासी चित्रांश खरवार उर्फ चीकू को फरीदपुर अंडरपास से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर 110.5 ग्राम सोना, 643 ग्राम चांदी समेत अन्य बरामदगी की गई। सभी सामानों की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है। आरोपी ने 20 मई, 30 मई और 19 जून को सारनाथ क्षेत्र में तीन अलग-अलग मकानों में वारदातें की थीं। पुलिस के अनुसार चित्रांश खरवार उर्फ चीकू के खिलाफ चेतगंज, सिगरा, चितईपुर, लालपुर-पांडेयपुर, सारनाथ और जैतपुरा थानों में चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र पाल सिंह, अनुज कुमार, आयुष पाण्डेय, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, पंकज सिंह, कांस्टेबल पुरुषोत्तम मिश्रा, कांस्टेबल आलोक मौर्य, अवनीश पांडेय, सुमित शाही, मनीष कुमार तिवारी, अभिषेक वर्मा थे।

टैटू के जरिये पकड़ाया शातिर

आरोपी चित्रांश खरवार ने गले और दाहिने हाथ पर टैटू बनवाया है। सारनाथ में तीन चोरी की घटनाओं में फुटेज देखने पर टैटू एक जैसे दिखे। इस तरह पता चला कि चोर एक ही है। इसके बाद उस तरह के टैटू बनवाने वाले पूर्व में पकड़े गए चोरी के आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी।

एक फुट चौड़ाई में सेंध मार घुसा था

खुलासे के दौरान लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के ओमनगर फेज-2 के कृष्ण कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद थे। सारनाथ के तीन चोरी के अलावा इनके यहां 13 मई की चोरी में भी आरोपी शामिल था। उन्होंने बताया कि एक फुट चौड़ाई में सेंधमारी कर शातिर घर में घुसा था। दो हार, एक सोने की चेन, मंगलसूत्र, चार कर्णफूल समेत करीब 60 हजार रुपये उड़ा दिये थे। पुलिस 50 फीसदी माल बरामद कर सकी है।

सामान्य प्रश्न

चोरी की घटनाएँ कब हुई थीं?
आरोपी ने 20 मई, 30 मई और 19 जून को सारनाथ क्षेत्र में तीन अलग-अलग मकानों में वारदातें की थीं।
Amit Kumar Varma

लेखक के बारे में

Amit Kumar Varma

शॉर्ट बायो : अमित वर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित वर्मा की पहचान वाराणसी में लीडिंग अखबार के क्राइम एवं खेल रिपोर्टर के तौर पर है। उन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं। अगस्त 2017 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने अखबार के अलावा डिजिटल कंटेंट के लिए काम किया है। पाठकों की रुचि के अनुसार स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अमित ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक हिन्दुस्तान में स्ट्रिंगर के तौर पर की। मार्च 2013 से अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से जुड़े। वहां पर सिटी डेस्क पर काम करने का अनुभव रहा है। अगस्त 2017 से अब तक दैनिक हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
स्नातक (कला वर्ग) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनको अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का अनुभव है। इनमें से हर बीट पर कमांड होने के साथ ही रिसर्च बेस्ड स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
टीवी, ओटीटी, फिल्म, और लाइफस्टाइल विषयों की गहरी समझ है। कई सेलिब्रिटी एवं खेल सितारों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता विश्वसनीयता की होनी चाहिए। पाठकों को प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना चाहिए। ताकि उनका विश्वास न टूटे।


विशेषज्ञता
अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, स्पॉट रिपोर्टिंग, किसी भी इवेंट की रिपोर्टिंग
रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का भी अनुभव
रिसर्च बेस्ट स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।